आदि शक्ति मां बिषहरा भगवती दीवारी स्थान में रक्षाबंधन पर चार दिवसीय मेला का आयोजन
सहरसा :सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनाये जाने वाले समृद्धि एवं सुरक्षा का महान पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल आदि शक्ति मां बिषहरी भगवती दीवारी स्थान में चार दिवसीय विशाल मेले का शुभारम्भ धूमधाम के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व जदयू नेता एवं सिमरी बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अरुण यादव ने किया। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर इलाके में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।मेला अध्यक्ष रामबहादुर यादव की देखरेख में इस आयोजन को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।आयोजन में अनिल ठाकुर, संजीव यादव, इंदल यादव, पुजारी चंदन भगत, एवं उपेंद्र भगत, राजेश भगत, बुधन भगत, राजेंद्र भगत , मोहम्मद कमरुल झूला मलिक,सहित कई प्रमुख लोगों की सक्रिय भूमिका रही।मोहनपुर पंचायत के मुखिया अरुण यादव भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए और मां भगवती से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खेल सामग्री, मिठाइयों की दुकानें और विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगी हुई है। सुरक्षा के खास इंतज़ाम किया गया हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी, रात्रि विश्राम, चिकित्सा सहायता और भोजन प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि चारों दिन तक पूजा, जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।स्थानीय लोगों का मानना है कि मां बिषहरी भगवती की कृपा से यह स्थान आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। मेले में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन में शांति और मंगल की कामना करते हैं।



