भोजपुर वासियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल :सभापति
पटना/आरा। भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर में “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भोजपुर जिले के एच.एन.के.एच.एस. हाई स्कूल, आरा में एक अत्याधुनिक आर.ओ. जल शोधक का उद्घाटन किया गया।उक्त आयोजन तेल व प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सि बिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत, अवंत फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। परियोजना के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 51 आर.ओ. प्लांट स्थापित किए जाएंगे! जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों, को सुरक्षित, स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। गौरतलब हो कि
उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह मौजूद थे।वहीं
विशिष्ट अतिथियों में महापौर इंदु देवी,डीएम भोजपुर तनय सुल्तानिया ,नगर आयुक्त,बिहार विधान परिषद् सदस्य राधाचरण साह, रश्मि सिंहा,बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, अवनीश त्रिपाठी सलाहकार, खान मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रख्यात सामाजिक नवप्रवर्तक – विकसित भारत 2047 सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सभापति ने
कहा कि” स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ जल से ही रखी जाती है। यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी! बल्कि जल जनित बीमारियों से भी उन्हें बचाने में सहायक सिद्ध होगी।वरिष्ठ सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने बताया आर.ओ. जल शोधक को पूरी तरह वैज्ञानिक व तकनीकी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। यह न केवल जल को शुद्ध करता है?बल्कि उसमें मौजूद हानिकारक रसायनों, बैक्टीरिया व रोगाणुओं को भी समाप्त करता है। यह प्रधानमंत्री हर घर जल अभियान को मजबूती प्रदान करता है। वहीं शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।आर.ओ. जल शोधक के लाभ
जल को परजीवी, बैक्टीरिया व वायरस से मुक्त करता है।हानिकारक रसायनों व संदूषकों को हटाता है।
पानी के स्वाद और गुणवत्ता में सुधार करता है।उक्त समारोह में
डॉ. अशोक सिंह, रोहित कुशवाहा, दिनेश यादव, संतोष चंद्रवंशी, जगा कुशवाहा, संतोष सिंह, ऋतुराज विनय सिंह अखिलानंद ओझा ददन सिंह राजेश सिंह आदि उपस्थित



