चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को मिली बेल,मामला गृह मंत्री अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिपण्णी की थी

चाईबासा:: चाईबासा कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बेल दे दी ही। यहां पर कोर्ट के आदेश के अनुसार मंगलवार को राहुल गांधी सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला वर्ष 2018 में दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक टिप्पणी की थी।
18 नवंबर 2018 को चाईबासा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ एक कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस पर बीजेपी नेता प्रताप कटिहार महतो और स्थानीय अधिवक्ता केशव चंद्र प्रसाद ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से अमित शाह और बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। इस आदेश के तहत आज राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट पहुंचे, जहाँ सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी गई।

यह मामला एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि इससे पहले भी राहुल गांधी विभिन्न मामलों में अदालतों में पेश होते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे कानून के तहत सामान्य प्रक्रिया बताया है।

फिलहाल राहुल गांधी को राहत मिली है, लेकिन यह मामला आने वाले समय में और भी तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *