ग्राम पंचायत स्तरीय बारियातु पंचायत में स्थाई समिति की गठन

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारियातु के पंचायत भवन में दिनांक 24 सितंबर 2022 को बैठक आयोजित किया गया। जिसमें बैठक की अध्यक्षता मुखिया नीतू कुमारी संचालक पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद मेहता के द्वारा किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बारियातू में सरकारी नियमानुसार वित्तीय वर्ष 2022- 23 में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों में से 5 सदस्यों में 7 विभाग का पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी स्थाई समिति का गठन किया गया। जैसे 1 सामान्य प्रशासन समिति, 2 विकास समिति विकास , 3 महिला शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति, 4 स्वास्थ्य शिक्षा एवं पर्यावरण समिति, 5 ग्राम रक्षा समिति, 6 सार्वजनिक संपदा समिति, 7 अधोसंरचना समिति, में से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयनित किया गया। जिसमें सर्व समिति से जनप्रतिनिधियों के बीच एक जानकार व्यक्ति समाजसेवी अशोक कुमार उर्फ (बंटी राज) को चयनित किया गया। वही पदाधिकारियों में मुखिया नीतू कुमारी, उपमुखिया संगीता देवी, मिना देवी, धनेश्वर यादव, वीणा देवी, अनिल सिंह, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, मोहरी देवी, अयोध्या यादव, शमशेर आलम, चयनित किया गया।
मौके पर विकाश साव, राजकुमार राम, दीपक कुमार, सरिता देवी, गौतम साव, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *