ट्वीटर पर सीएम हेमंत का कोई तोड़ नहीं, रघुवर, बाबूलाल को पछाड़ कर 895 हजार फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे

रांचीः झारखंड के सीएम हेंमंत सोरेन का डिजीटल प्लेटफॉर्म में कोई तोड़ नहीं हैं। झारखंड के नेताओं में वे सबसे आगे चल रहे हैं। ट्विटर आज की तारीख तक सबसे अधिक 895 हजार फॉलोअर्स हेमंत सोरेन के हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चर्चित स्वास्थ्य मंत्री के 143 हजार फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हैं, उनके 112 हजार फॉलोअर्स हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फॉलोअर्स की संख्या 197 हजार है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नेता रघुवर दास के 394 हजार फॉलोअर्स हैं। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के 183 हजार फॉलोअर्स हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के 53.4 फॉलोअर्स हैं।
सीता सोरेन भी हैं एक्टिव
झामुमो विधायक सीता सोरेन भी डिजीटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। उनके 98.2 हजार फॉलोअर्स हैं। जोबा मांझी के 12 हजार फॉलोअर्स हैं।मंत्री मिथिलेश ठाकुर के 77.1 हजार, मंत्री बादल पत्रलेख के 76.6 हजार, रामेश्वर उरांव के 56.8 हजार फॉलोअर्स हैं। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के 51.3 हजार ,आलमगीर आलम के 42.2 हजार , सत्यानंद भोक्ता के 41.3 हजार फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *