विधानसभा मानसून सत्र: एसआईआर पर सत्ता पक्ष का विरोध के सुर,विपक्ष ने कहा-चुनाव से पहले सता रहा हार का डर

रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह सात अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के दौरान सत्तापक्ष एसआईआर, जाति जनगणना,सरना कोड, एससी,एसटी आरक्षण सहित कई मुद्दे पर सदन में चर्चा कर सकती है। वहीं विपक्ष राज्य ने विधि व्यवस्था सहित कई मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेर सकती है।
सत्र के प्रथम दिन सदन में शोक प्रस्ताव के साथ सोमवार तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दिया गया।
वहीं सदन शुरू होने से पहले सदन के बाहर सत्तापक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला किया। सत्तापक्ष से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जबरदस्ती एसआईआर लाकर भाजपा की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को वोटर कार्ड लिंक करा दीजिए। आधार कार्ड वोट देने के लिए सबसे अच्छा है। लेकिन चुनाव आयोग आधार कार्ड को मान्य नहीं दे रही है। विधायक ने कहा कि झारखंड में किसी भी कीमत पर एसआईआर लागू होने नहीं दिया जाएगा।
वहीं निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा चुनाव को निष्पक्ष चुनाव करना आयोग दायित्व होता है। इसी प्रक्रिया के तहत एसआई आर प्रक्रिया को लागू कर चुनाव को निष्पक्ष कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटरों को रोकना सभी की जिम्मेवारी है।
भाजपा विधायक सतेंद्र तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का विरोध बेकार है। चुनाव से पहले उनको हार का डर सताने लगा है। इसलिए ये लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं।
वहीं मंत्री इरफान अंसारी,दीपिका सिंह पांडेय,शिल्पी नेहा तिर्की सहित सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों ने एक स्वर से एस आई आर को झारखंड में लागू नहीं होने देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *