राउंडटेबल ने हातमा में बाँटे छाते एवं स्टेशनरी
रांची समारिटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज़ सर्कल 169 ने राजधानी के हातमा बस्ती में जरूरतमंद बच्चों एवं व्यस्कों के बीच सैकड़ो की संख्या में छाते वितरित किये । साथ ही बच्चों के बीच ड्रॉइंग एवं इलोक्यूशन कार्यशाला का आयोजन किया गया । बच्चों में स्टेशनरी के सामान वितरित किए गए ।मौके पर राउंडटेबल 244 के चेयरमैन आकाश खोसला, सेक्रेटरी आदित्य कटारूका, ट्रेजरर आयुष मोदी, पीयूष सरावगी, लेडीज़ सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, सेक्रेटरी वर्तिका बर्नवाल, खुशबू सिंघानिया, नेहा सरावगी, अंकिता , हर्षा जैन, अंकित धनधारिया एवं अन्य सदस्यों ने सभी का अभिनंदन किया ।विदित हो कि सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है।
राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन ने दी ।



