नुगा बेस्ट’ की 23वीं वर्षगांठ पर झारखंडवासियों को निरोग बनाने का संकल्प
रांची: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्यरत दक्षिण कोरिया की विश्वविख्यात हेल्थ वेलनेस कंपनी ‘नुगा बेस्ट’ ने रविवार को अपनी 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची में एक विशाल स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कोरिया से विशेष रूप से आए प्रतिनिधियों के साथ कई गणमान्य अतिथियों और चिकित्सीय विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमचंद्र जीवाल ने कहा कि जहां आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां असफल हो जाती हैं, वहां नुगा बेस्ट की थर्मोथेरेपी जैसी तकनीकों से इलाज संभव होता है। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को दवाओं के बिना, प्राकृतिक तरीके से निरोग बनाना है।
कार्यक्रम में नुगा बेस्ट के वाइस प्रेसिडेंट मि. ओ ने कहा कि भारत में कंपनी की करीब 300 शाखाएं कार्यरत हैं, और आने वाले वर्षों में 1000 शाखाएं स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी उत्पाद भारत, अमेरिका और कोरिया की स्वास्थ्य एजेंसियों से प्रमाणित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “भारत में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।”
कंपनी के निदेशक राघवेन्द्र प्रताप ने बताया कि ‘नुगा बेस्ट’ एक हेल्थ वेलनेस ब्रांड है जो मसाजर्स, थर्मल डिवाइसेज़ और अन्य हेल्थ प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में मांसपेशियों में दर्द, तनाव और रक्त संचार की समस्याएं आम हो चुकी हैं, जिन्हें थर्मोथेरेपी के माध्यम से प्रभावी रूप से ठीक किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उन लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए जिन्हें थर्मोथेरेपी से पुरानी बीमारियों में राहत मिली है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह तकनीक स्वस्थ जीवन शैली की ओर एक सार्थक कदम है।अंत में, कंपनी ने झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और समाज को निरोग बनाने का संकल्प दोहराया।



