कोडरमा में बड़ा हादसा,स्कूल की छत गिरने से आधा दर्जन बच्चे घायल,घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज,परिजन दुखी

रांची : झारखण्ड के कई जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. कई जगहों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया है. कई जगहों पर दीवार और मकान गिरने की कगार पर है. इसी कड़ी में कोडरमा में एक स्कूल की छत उस समय गिर गई जब बच्चों की कक्षा चल रही थी. अचानक छत की दीवार गिराने से वहां पर बैठे कई छात्राएं घायल हो गई. घटना के बाद विद्यालय में चीख-पुकार गूंजने लगी. घटना की सुचना मिलते ही आसपास के ग्रमीण भी दौड़े-भागे स्कुल पहुंचे और घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया. सभी घायल बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीँ घायल बच्चों के परिजनों में काफी उदासी देखी गई.
झारखण्ड में लगातर हो रही बारिश से सभी जगह पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. पलामू,गढ़वा और लातेहार में तो जिला प्रशासन ने 17 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. कास कोडरमा जिला प्रशसन भी ऐसा करते थो शायद बच्ची घायल नहीं होती. पिछले 24 घंटों में झारखण्ड के उत्तरी भागों में कही कही पर भारी बारिश हुई है. सबसे अधिक चतरा में 132 मिमी,गढ़वा 75.5,देवघर में 69.0पलामू में 28.0 और जमशेदपुर में 64.6 मिमी बारिश हुई है. वहीँ राजधानी रांची और आसपास के जिले में गुरूवार को बारिश बहुत कम मात्रा में हुई. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक आसमान साफ़ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *