रांची पुलिस ने 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी खूंटी का

रांची : रांची पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार दोनों व्यक्ति खूंटी जिले का बताया जा रहा है. उसके पास से एक बाईक भी बरामद किया गया है. इस सम्बन्ध में डीआईजी सह रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी साझा किया है.
एसपी ने बताया कि 16 जुलाई को रात्रि 11.20 बजे गुप्त सुचना मिली कि तुपुदाना ओपी० अंतुर्गत वास्तु विहार, कैंपस में दो व्यक्ति अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक मे खड़े है। इस सुचना का सनहा सं0- 22/25 दिनांक 17जुलाई को दर्ज कर इसकी सुचना हटिया डीएसपी प्रमोद कु० मिश्रा पुलिस को दिया। उसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में मै एवं स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद तथा सशस्त्र बल के जवान के साथ निर्देशित करते हुए सरकारी वाहन से वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के लिए प्रस्थान किया। वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के पास पहुंचा तो देखा कि वास्तु विहार मेन गेट से 100 मीटर अंदर दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर बैठा हुआ है। जैसे ही हमलोग पुलिस वाहन से उनके नजदीक पहुँचे तो वे दोनो व्यक्ति मोटरसाईकिल से उतर कर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहायता से पकड़ा गया पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम कैलाश मुण्डा उम-31 वर्ष पिता- शालु मुण्डा सा०- जापुद, बंधटोली थाना तोरपा जिला खूँटी एवं दूसरा व्यक्ति सुगना मुण्डा उम्र 18 वर्ष पिता स्व० बुधराम मुण्डा सा०- मुरही, केन्दुआ टोली थाना जिला खूँटी बताया। जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH2OC-7207 के हैंडल से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम जप्त किया गया। पुछताछ के क्रम मे उक्त दोनो व्यक्ति द्वारा बताया गया गादा अफीम खूँटी अपने घर से लेकर आये थे तथा ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे तो पुलिस द्वारा हमलोग को पकड़ लिया गया। इस संबंध मे धुर्वा (तुपुदाना) कांड सं0-175/25 दिनांक-17.07.25 धारा-18 (c)/22(c)/25ndps act 1985 अंकित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *