झामुमो रांची जिला समिति ने किया भाजपा का पुतला दहन

रांची : झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम गुरुवार को भाजपा का पुतला दहन किया।  कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला के सभी स्तर के पदाधिकारीगण व नेतागण और प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी, नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह मे हर साल सरकारी कार्यक्रम होता है, परन्तु इस बार वहां पर भाजपा द्वारा झारखण्ड को अस्थिर करने की साजिश रची गई। और वहां के भोले भाले लोगों को साड़ी और पैसे बांटकर और हथियार देकर झारखण्ड खासकर संथाल परगना को मणिपुर बनाने की साजिश की गई। इसे लेकर पूरे झारखण्ड मे रोष है जिसके विरोध में गुरुवार को पूरे चौबीसों जिलों मे पुतला दहन कार्यक्रम किया जा रहा है। झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला समिति द्वारा हुए पुतला दहन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, जयवंत तिग्गा, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, समनूर मंसूरी, कुदूस अंसारी, अंतू तिर्की, जनक नायक, कलाम आजाद, आदिल इमाम, संजय राय, रमेश साहू, फरीद खान, आफताब आलम, जीत गुप्ता, महावीर विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *