भागलपुर में 631 नव-नियुक्त सिपाहियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

भागलपुर। बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्त 631 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह बहाली बिहार पुलिस के विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत की गई, जिसके माध्यम से कुल 21,391 सिपाही चयनित किए गए हैं। इनमें से भागलपुर जिलाबल को 631 सिपाही प्राप्त हुए हैं।

समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) श्री विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत, नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह तथा नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नव-नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी नव-नियुक्त सिपाहियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, सतर्क एवं पूर्णतः कर्तव्यनिष्ठ रहें। साथ ही उन्हें ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा दी गई।

समारोह में नवचयनित सिपाहियों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *