भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की दिव्य तीर्थ यात्रा, भागलपुर से 27 जुलाई को प्रस्थान करेगी
प्रदीप विद्रोही,भागलपुर। श्रद्धालुओं के लिए एक अनूठा और आध्यात्मिक अवसर प्रदान करते हुए, IRCTC ने बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की घोषणा की है।दक्षिण भारत यात्रा”, एक 12 दिवसीय रेल यात्रा आगामी 27 जुलाई को भागलपुर से रवाना होगी और 07 अगस्त को लौटेगी। इस तीर्थ यात्रा का उद्देश्य यात्रियों को पवित्र स्थलों के दर्शन कराकर उनके आध्यात्मिक जीवन को समृद्ध बनाना है।इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन भागलपुर, जसीडीह, मधुपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा देगी।यात्रा की मुख्य विशेषताएं:
अवधि: 11 रात, 12 दिन
क्लास: स्लीपर क्लास (720 सीटें) व 3AC स्टैंडर्ड क्लास (70 सीटें)
पैकेज में शामिल:
पक्की ट्रेन टिकट
सभी समय का शाकाहारी भोजन
डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर स्वच्छ और आरामदायक आवास
दर्शनीय स्थलों की यात्रा हेतु बस सुविधा
ऑनबोर्ड एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा व प्राथमिक उपचार सुविधाएं
IRCTC द्वारा संचालित यह यात्रा न केवल सुविधाजनक और सुरक्षित है, बल्कि किफायती दरों पर श्रद्धालुओं को एक साथ कई पवित्र स्थलों की यात्रा का अनूठा अवसर भी प्रदान करती है।
बुकिंग की जानकारी:
सीटें सीमित हैं और मांग अत्यधिक है। इच्छुक यात्री तत्काल बुकिंग करें:
वेबसाइट: www.irctctourism.com
IRCTC कार्यालय, कोलकाता एवं रांची क्षेत्रीय कार्यालय
अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी बुकिंग उपलब्ध है।

