शिबू सोरेन के स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर सिरम टोली सरना स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर झारखंड के मंदिर,माजिद,गिरजा घर और सरना स्थलों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभी लोग अपने चहेते नेता गुरु जी को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें अपने बीच देखना चाहते हैं।
इसी कड़ी में सिरम टोली सरना स्थल में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। आदिवासी परंपरा के अनुसार पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और शिबू सोरेन के स्वस्थ्य होने की कामना की।
पूजा कर रहे सैकड़ों आदिवासियों ने सरना माता और धर्मेश बाबा से गुरु जी को स्वस्थ करने की कामना की।
वहीं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अलग राज्य झारखंड आंदोलन के अगुवा और हम सभी के अभिभावक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन आज बीमार हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
गुरु जी के बीमार होने से पूरे झारखंड के आदिवासी मूलवासी दुखी हैं और जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
श्री तिर्की ने कहा कि आज हमलोगों ने आदिवासी परंपरा से सरना स्थल में पूजा अर्चना की है।
उन्होंने कहा कि गुरु जी को देखने के लिए हमलोग दिल्ली जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *