लायन्स रांची ईस्ट की नई टीम निर्वाचित भारतेन्दु झा अध्यक्ष होंगे
रांची: विश्व के 210 देशों में, लगभग 50 हज़ार क्लबों के माध्यम से एवं 14 लाख सदस्यों के द्वारा सामाजिक सेवा करने वाली सबसे बड़ी संस्था लायन्स इंटरनेशनल के इकाई लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ । नयी टीम में भारतेन्दु झा – अध्यक्ष, अमित कुमार – मानद सचिव एवं अंजाना गट्टानी कोषाध्यक्ष होंगी । नयी टीम का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक होगा ।
ज्ञातव्य हो कि लायन्स इंटरनेशनल ही एकमात्र ऐसी सामाजिक कार्य करने वाली संस्था है जो संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 1945 से बतौर सलाहकार के रूप में सदस्य है । लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट की स्थापना 30 नवम्बर 1985 में हुयी थी एवं 17 जनवरी 1986 को इसे लायन्स इंटरनेशनल द्वारा मान्यता प्राप्त हुयी थी । महज 56 अदस्यों द्वारा आरंभ किए गए क्लब में आज 200 से भी ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं जिनके प्रयासों से लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट पूर्वी भारत के बड़े एवं सक्रिय क्लबों की श्रेणी में शामिल है ।
लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट का हस्ताक्षर एवं स्थायी प्रोजेक्ट कोकर रांची अवस्थित निरामया अस्पताल है जो पिछले तीन दशक से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहा है । रांची शहर के इर्द गिर्द सुदूर क्षेत्रों में केंप लगा कर, मरीजों को चिन्हित कर निरामया अस्पताल लाकर यथोचित उपचार किया जाता है । इसके अलावा अल्बर्ट एक्का चौक रांची अवस्थित, रांची नगर निगम के स्थल सौजन्य से निःशुल्क शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था लायन सदस्य सुरेश अग्रवाल जी की माता स्व बादामी देवी अग्रवाल की स्मृति में संचालित है जिसका लाभ वर्ष भर आमजनों को मिलता है । इसके अलावा क्लब द्वारा कोकर अवस्थित के एम मल्लिक मध्य विद्यालय को गोद ले कर सेवा कार्य किए जाते हैं ।
लायनस्टिक वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष संजय पोद्दार जी के नेतृत्व में क्लब ने अपनी नयी पहचान बनाई एवं कई उत्कृष्ट कार्य किए गए मसलन निरामया अस्पताल में नए उपकरणों का समावेश सहित कई चिकित्सकों को जोड़ना सहित पियाऊ का सुंदरीकरण भी शामिल है ।
नए अध्यक्ष भारतेन्दु झा की प्राथमिकताओं में लायन्स इंटरनेशनल के दिशा निर्देशन में बच्चों के स्वास्थ्य चरित्र , पर्यावरण एवं युवाओं में कौशल विकास शामिल होंगे । नयी टीम को सहयोग हेतु पूर्व जिलापाल राजेश गुप्ता – एड्मिनिस्ट्रेटर, सतीश गुप्ता एवं सुनील माथुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपाध्यक्ष सहित किशोर मंत्री , रामकृष्ण जी , दिनेश लाल ठाकुर बिनोद सिंह मुकेश पांडे , बिरेन्द्र नारायण , जुथीका सानयल , शायरी अग्रवाल , शिवानी सोनी , अनीता झा , अजित गुप्ता मनोज गोप, डॉ सुरंजन सरकार , देवशीश सानयल , प्रशांत गुप्ता , नीरजकांत साहा , योगेंद्र साहू, रुपेन्द्र कुमार , संतोष अग्रवाल , सीताराम नरसरिया आदि निदेशक मण्डल में शामिल हैं । क्लब के पीआरओ लायन शीतल ओहदार होंगे ।



