समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर13 साल के मासूम बच्ची की गई जान

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि सरकारी एंबुलेंस सेवा की सांसें खुद थमी हुई थीं। तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार होता रहा, कॉल दर कॉल किए जाते रहे… लेकिन न तो एंबुलेंस पहुंची, न ही कोई मदद। घटना ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव की है। संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची तड़प रही थी, परिजन घबराए हुए थे। 108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया, पर हर बार मिला सिर्फ जवाब – “थोड़ी देर में पहुंच रही है…”। लेकिन वो ‘थोड़ी देर’ बच्ची की जिंदगी की आखिरी घड़ियों में बदल गई।तीन घंटे के इंतजार के बाद भी जब कोई मदद नहीं आई, तो आखिरकार बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता संतोष महतो की आंखों के सामने बेटी ने तड़पते हुए दम तोड़ा — और कोई कुछ नहीं कर सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *