खूंटी के मुरहू में दो नाबालिग बालक की कुए में गिरने से मौत
खूंटी : जिले के मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र में दो नाबालिग बालक की कुए में गिरने से मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद जिला प्रशासन घटना स्थल पर पहुँच गया है और दोनों बच्चों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया है ताकि वह कुएं में गिरे बच्चों को निकाल सके। खबर लिखने तक दोन बालकों को कुए से निकाल नहीं गया था।



