झारखंड में हो रही लगातार बारिश से कई ट्रेनों का परिचालन बाधित,कई सड़क मार्ग बंद  

रांची : झारखंड में मानसून पूरी तरह से एक्टिव मूड में  है। बीते गुरुवार से ही लगातार बारिश हो रही है। झारखंड में भारी बारिश की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है । चक्रधरपुर मण्डल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन – यार्ड में अत्यधिक जलजमाव की वजह से रांची रेल मण्डल से परिचालित ट्रेन संख्या 22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19/06/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशीला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशीला – राजाबेडा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी । मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के विभिन्न प्रखंडों में पिछले 24 घंटे में मूसलधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों में औसतन 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई, वहीं कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा रांची जिले के कांके प्रखंड में 300.4 मिमी दर्ज की गई।

  • कांके (रांची): 300.4 मिमी
  • अड़की 190.4 मिमी
  • कुड़ू: 182.2 मिमी
  • मांडर 160.8 मिमी
  • खरसावां: 160.0 मिमी
  • आईसीएआर-निसा नामकुम (रांची): 144.0 मिमी (न्यूनतम तापमान 20.8°C, अधिकतम 23.0°C, आर्द्रता 94-95%)
  • बहरागोड़ा: 131.2 मिमी
  • चक्रधरपुर: 126.8 मिमी
  • ओरमांझी: 120.8 मिमी
  • मनोहपुर: 107.0 मिमी
  • लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हैं और यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
  • राहत और बचाव कार्य के निर्देश:
    राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों की निगरानी करने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *