भगवान महावीर हॉस्पिटल संस्थान ने मरीज़ो में फल बाँटे

रांची: भगवान महावीर अस्पताल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान ने महावीर जयंती के मौक़े पर मरीज़ों एवं डॉक्टर के बीच को फल वितरित किए ।
संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, कमल विनाईक्या, सह सचिव रोहित जैन एवं अमित जैन, जीतेन्द्र जैन, संजय पाटनी, हरीश दोषी, संजय पापरिवाल, नरेंद्र पनड्य, नरेंद्र जैन, संजीव गंगवाल, विजय जैन एवं अन्य सदस्यों एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों से मरीजों को फल बाँटे।
ज्ञात हो कि संस्था द्वारा विभिन्न कार्यालयों के कर्मियों एवं आम जनमानस के लिए स्वास्थ जाँच, हृदय जाँच एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाता है। साथ ही निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा मुहैया करायी जाती है। भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान  मनिपाल अस्पताल राँची की ज़मीन एवं बिल्डिंग का स्वामित्व रखती है।
भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर ( चैरीटेबल) संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया की संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते रहें हैं, जिनमे इस अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है।
साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले तीन सालों में तीन हज़ार लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पौरुष जैन ने दी ।
संस्था इस साल में एक स्टेट ओफ ऑर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने जा रही है एवं ज़रूरतमंद बच्चों के लिए एक स्कूल निर्माण का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *