48 IPS अधिकारियों का तबादला,रांची के सिटी एसपी और रुरल एसपी को भी बदल दिया गया
रांची:राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आई पी एस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कुल 48 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।SP से लेकर IG और ADG स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। रांची के सिटी एसपी और रुरल एसपी को भी बदल दिया गया है। 2016 बैच के IPS अधिकारी अजीत कुमार को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण पुष्कर रांची के नये रुरल एसपी बनाये गये हैं। बाकी किस अधिकारी को कहां भेजा गया है… देखें पूरी लिस्ट



