ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन
रांची:राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले बुधवार को रांची के शहीद चौक से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता एवं सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, विधायक सी. पी. सिंह तथा बड़ी संख्या में राँची वासी उपस्थित रहे।

