बिरसा वाहिनी फाउंडेशन ने मनाया धूमधाम से सरहुल-सह-सम्मान समारोह

खूंटी :प्रकृति पर्व सरहुल पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया गया। वहीं बिरसा वाहिनी फाउंडेशन ने भी धूमधाम से सरहुल-सह-सम्मान समारोह मनाया। इसमें हटिया क्षेत्र के कई सरना समितियों एवं उनके पाहनों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के लिए बने भव्य मंच के सामने क्षेत्र की सभी सरना समितियों ने अपनी शोभायात्रा निकाली। मांदर ढोलक नगाड़े की थाप में प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर ऐसा समां बांधा कि क्या बच्चे, क्या युवा , क्या वृद्ध सभी थिरकने पर मजबूर हो गए। इस भव्य कार्यक्रम में रांची , खूंटी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति , समाजसेवी , पुलिस प्रशासन एवं युवा शक्ति शामिल थे ।
इस अवसर पर बिरसा वाहिनी फाउंडेशन की ओर से सभी समितियों के पाहनों एवं पदधारियों को सम्मानित किया गया एवं पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर भी भेंट की गई ।
फाउंडेशन की संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रिया मुंडा ने पूरे राज्य की जनता को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी एवं समाज हित में अपने फाउंडेशन के कार्यों की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल बेसरा, शुभम कुमार , सचिन सिंह, गौतम साहू, गुलशन लोहरा, सौरभ लकड़ा, सोनू उपाध्याय, रौनक साहू ,धनंजय, सुधांशु, विवेक , सौरभ , दिलीप ,प्रिंस एवं हटिया के कई युवाओं की सक्रिय भूमिका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *