मॉब लीचिंग में मारे गए अब्दुल कलाम अंसारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने मामला दर्ज कराया

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी का प्रयास रंग लाया। बोकारो जिले पिंक नारायणपुर में हुए मॉब लीचिंग में मारे गए अब्दुल कलाम अंसारी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कल पिंक थाना पहुंचकर फाइनल एफ आई आर दर्ज कराई। तकनीकी कारणों की वजह मृतक के चाचा कलीम अंसारी ने जो केस दर्ज कराई थी। उसमें मॉब लीचिंग की धारा नहीं बनती थी और प्रशासन भी यही चाहती थी की यह
मॉब लीचिंग की धारा ना बने। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने दिन भर पिंक थाना के सामने धरना पर बैठकर प्रशासन को मजबूर कर दिया तब जाकर मॉब लिंचिंग की धारा जोड़ा गया श्री अन्सारी ने बोकारो एसपी से वार्ता कर अपराधियों को अबिलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की श्री मंजूर अंसारी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि अल्पसंख्यक विभाग चुप नहीं बैठेगी और जोरदार आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *