सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू शहर का दौरा किया,सुरक्षा का लिया जायजा
जम्मू: भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच बीती रात पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कई ड्रोन हमला किया। इससे थोड़ी बहुत क्षति होने की सूचना है।वहीं शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। बता दें ड्रोन हमले जम्मू शहर और जम्मू विश्वविद्यालय के पास सहित विभिन्न स्थानों पर हुए भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी विमानों को सफलतापूर्वक रोका। साथ ही इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह घटना क्षेत्र में जारी सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है।
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान और संभवतः दो जेएफ-17 जेट्स को मार गिराया, और अन्य मिसाइलों को भी रोका गया। यह घटना 2019 में अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में इसके महत्व और उमर अब्दुल्ला की राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।



