11 मई को आर्यभट्ट सभागार में बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा

रांची: कलिंगा भारती फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 11 मई को आर्यभट्ट सभागार में बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरो पर है। गुरुवार को होटल सिटी पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक राजाराम महतो और राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार सामल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उ‌द्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे। समारोह में सामाजिक चेतना के उद्घोषक एवं जल जंगल और अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बिरसा मुंडा के बहुआयामी व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों द्वारा विचार विमर्श किया जायेगा। सांस्कृतिक चेतना के अग्रदूत बिरसा मुंडा की जयन्ती के अवसर पर, झारखण्ड के नामचीन कला दलों की रंगारंग गीत, संगीत, नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों होंगी। कला दलों में धीरज महतो, अश्विनी कुमार, हेमलता कुमारी की प्रस्तुति होंगी। इनके अतिरिक्त सुचांद महतो एवं साथी (बिरसा मुडा नटुआ दल. सोनाहातु), प्रभात कुमार महतो (नटराज कला केन्द्र, इचागढ़, सरायेकेला) लक्खी नाथ महतो (न्यू झारखण्ड कला संगीत सृजन केन्द्र बुढ़मू), लखन गुडिया (झारखण्ड खुंटकाठी मुण्डारी गीत), रेवती महतो, चक्रधर महतो आदि करम आखड़ा, बोआ डूंगरी करम दल, चन्दनकियारी, बोकारो), संगीत दल अद्वितीया (पारोगिता चौधुरी, सुदीप्ता चक्रवर्ती का गायन दल, नेहा कुमारी, सोनिका मुंडा एवं अन्य कलाकारों की उपस्थिति होगी। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के वंश्जों की उपस्थिति समारोह को समृद्ध करेंगी। समिति के द्वारा कार्यक्रम में सुखराम मुण्डा,लखीमनी देवी,जौनी मुण्डा,जंगल सिंह मुण्डा,
गांगी मुण्डा,लखीमनी मुण्डा,सावनी मुण्डा,बुद्धराम मुण्डा,सावनी मुण्डा,रवि मुण्डा,सुमी मुण्डा, कानु मुण्डा,सुभद्रा मुण्डा,लखीरानी मुण्डा,बिरसा मुण्डा,नारायण मुण्डा को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर गोवर्धन मेहता,सत्यनारायण महतो,डॉक्टर कमल बॉस, राज गड़िया सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *