राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सिर्फ कार्यक्रम नहीं एक संकल्प होगा: गुंजन सिंह

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 06 मई को रांची में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली सिर्फ कार्यक्रम नहीं एक ़संकल्प होगा। संविधान बचाओ रैली स्वाभिमान की लडाई है, संविधान सिर्फ कागज और डायरी में बंद करने वाली चीज नहीं है, देश में संविधान है तो हम सब हैं, संविधान नहीं रहेगा तो हम सामाजिक न्याय का हिस्सा नहीं बन पायेंगे और न ही हम सुरक्षित रह पायेंगे। संविधान हमें बोलने, रहने और राष्ट्र हित में कुछ करने की आजादी देती है।
उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली में शिरकत करने आधी आबादी को अधिकार दिलवाने की बात कहने वाली नेत्री अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षत अलका लाम्बा जी 05 मई को रांची पहुंच रही है। राज्य भर से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भारी संख्या में रैली में शामिल होंगी। रैली संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

गुंजन सिंह ने कहा कि देश में पहलगाम जैसी बड़ी घटना घट गई और हमारे प्रधानमंत्री बिहार चुनाव के प्रति ध्यान लगाये हुए हैं, पहलगाम की घटना में मृतक के परिवार को संवेदना तक नहीं व्यक्त किये। प्रधानमंत्री की सोच देश और संविधान के हित में नहीं है।
संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, पार्वती सिंह, नीतू देवी, शाहनाज खातून, सीमा साहु, अनिता सहाय आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *