09अप्रैल बुधवार का राशिफल एवं पंचांग
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। किसी भी परेशानी को अनदेखा न करें । ससुराल पक्ष के साथ कोई विवाद चल रहा है तो, सुलझ सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। जिनके पास नौकरी है जिसके लिए उन्हें रचनात्मक होने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।* 🪶 उपाय :- रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से फैमिली लाइफ स्मूथ चलेगी।
वृषभ राशि : आज के दिन आपके लिए तुलसी की पूजा करना शुभ रहेगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। पुराने फर्नीचर्स को बदलने की सोच सकते हैं। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। आज घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। व्यापार में बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगा। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें ।*
🪶 उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में तरक्की के लिए सुबह घर के प्रवेश द्वार को जल से साफ़ करें।मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपने रूटीन काम के प्रति आज आपके मन में आलस रहेगा आराम के मूड में हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका भाग्यशाली रंग नीला है। धन लाभ के लिए आज किया गया कार्य सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग सावधान रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
🪶 उपाय :- गेहूँ, बाजरा, गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार होगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। अपनी गलतियों को किसी और पर जाहिर न करें तो अच्छा रहेगा। झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। एक सौदे को अंतिम रूप देने वालों के लिए एक मोटा कमीशन इंतजार कर रहा है। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है।* 🪶 उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पीपल में पानी देना और उसकी जड़ में दीया जलाना शुभ है।
सिंह राशि : आज आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते है। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। आज आप ऑफिस में अपने अधिकार का सही प्रयोग करे। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।*
🪶 उपाय :- आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए रात में चूल्हे की आग को दूध से बुझाएं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती है। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने व्यवसाय को योजनाएं किसी भी बाहरी इंसान के सामने जाहिर न करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।* 🪶 उपाय :- सफेद गाय को रोटी खिलाएं हेल्थ बढ़िया रहेगी।
तुला राशि : आज किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा ख्याल रखे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखे गए रिलेशनशिप से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है। आज धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।*
उपाय :- घर में पौधों के गमलों में या बाथरुम में हरे पत्थर के दाने या हरा मार्बल रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।* वृश्चिक राशि : आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, सावधान रहे। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। नया मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जा सकती है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।*
🪶 उपाय :- चितकबरी(काली-सफेद गाय) गाय को खाना खिलाने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
धनु राशि : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों के मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को चल रही समास्याओं का आज समाधान मिल सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा।* 🪶 उपाय :- किसी के विवाह या मंगल कार्य में तन-मन-धन से सहायता करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।
मकर राशि : आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। मित्र या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज का दिन धन प्रदायक दिवस है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी बंधु अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। गर्मी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।*
🪶 उपाय :- किसी के विवाह या मंगल कार्य में तन-मन-धन से सहायता करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।
कुम्भ राशि : आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। पुरानी गलतियों की माफी मांगने का यह सही समय है। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपका जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।* 🪶 उपाय :- अच्छे प्रेम सम्बन्धों के लिए गाय को आलू में हल्दी लगाकर खिलाएं।_
मीन राशि : आज आप गजब के आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे। माता पिता के साथ व्यवहार ठीक करें और उनका सम्मान करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक कार्य मे लेकर जा सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में हर कार्य आराम से बिना परेशानी के पूर्ण होगा। अपने स्टाफ के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 09 अप्रैल 2025
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वादशी रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र – मघा सुबह 09:57 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
🌤️ योग – गण्ड शाम 06:26 तक तत्पश्चात वृद्धि
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:14 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:55
🌤️ सूर्यास्त – 05:54
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- श्री वामन द्वादशी,मदन द्वादशी
💥 विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 10 अप्रैल, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🙏🏻 – प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🙏🏻 – इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
🌷 अंनग त्रयोदशी 🌷
🙏🏻 10 अप्रैल 2025 गुरुवार को अंनग त्रयोदशी के दिन व्रत करने से दाम्पत्य – प्रेम में वृद्धि होती है तथा पति – पुत्रादि का अखंड सुख प्राप्त होता है।
🌷 हनुमान जन्मोत्सव – दीप दान महिमा 🌷
🙏🏻 गेहूँ, तिल, उड़द, मूंग और चावल.. इन पाँचों के आटे से मिलाकर दिया बनाया जाये और वो जलाकर हनुमानजी के नाम से मंदिर में, पीपल या बड के पेड़ या घर में ही रखा जाये तो बड़ा शुभ माना जाता है |
🌷 इससे मनोरथो की सिद्धि होती है| 🌷
🙏🏻 भक्ति बढ़ाने की भावना से हनुमानजी की राम भक्ति सच्ची है तो मेरी भी मेरे अराध्य के चरणों में, मेरे सद्गुरु के चरणों में मेरी भक्ति सच्ची हो, दृढ हो | मेरा जीवन उपासनामय हो | मैं इच्छानिवृति का रास्ता कभी न छोडू, मैं गुरु की उपासना का रास्ता कभी न छोडू | मेरी भक्ति में दृढ़ता है इसलिए हनुमानजी की जयंती को हनुमान के नाम से पाँच अन्न का आटा मिलाकर अगर दीपक बनाया जाये और हनुमानजी के नाम से जलाया जाय तो बड़ा शुभ माना जाता है | सरसों का तेल के और घी का भी दिया कर सकते हैं |
💥 12 अप्रैल 2025 शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव ।
🌞 *~ पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

