कांग्रेस कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन
रांची:; प्रदेश कांग्रेस भवन में। मंगलवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण ने न केवल समाज को एक नई दिशा दी है, बल्कि हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी है।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से अपनी पहचान बना रही हैं, और उनका योगदान समाज की प्रगति का आधार बन चुका है। यह बदलाव हमारी सामूहिक शक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महिलाएं और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी और नए आयाम स्थापित करेंगी।
इस गरिमामय समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , रामगढ़ की विधायक श्रीमती ममता देवी और बोकारो विधायक श्वेता सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

