रांची में राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन ऐतिहासिक होगा: बाबुलाल मरांडी

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में 11 फरवरी को रांची में होनी वाली राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष गण शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा कि 11 फरवरी को रांची में जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले जनजाति सम्मेलन में 1 लाख से अधिक आदिवासी होंगे शामिल। इसके लिए मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव एवं बुथ में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इण भाजपा द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यो को बताए हुए सम्मेलन में आने का निमंत्रण दे।

श्री मरांडी ने कहा की यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगी और राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर एक मिल का पत्थर साबित होंगी।

श्री मरांडी ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के कंधे में बढ़ी जिम्मेदारी है।

आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना,झारखण्ड राज्य अलग करना, आदिवासी मंत्रालय बनाना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजाति गौरव दिवस की घोषणा, मोदी कैबिनेट में 8 जनजाति मंत्री, पीएम जन-मन योजना सहित कई ऐसे कार्य है जो आदिवासी समाज को पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा से जोड़ती है।

कार्यक्रम का संयोजक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव को बनाया गया है।

सम्मेलन में झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, नार्थ ईस्ट में सभी राज्य से प्रतिनिधि से शत प्रतिशत आदिवासी शामिल होंगे।

सभी अपने-अपने पारंपरिक वेश भूषा, नृत्य संगीत, वाद्य यंत्र, के साथ अपनी अपनी संस्कृति का दृश्य दिखेगा।

बैठक में मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश मंन्त्री दुर्गा मरांडी, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, गंगोत्री कुजूर, बिन्देश्वर उराँव, विजय मेलगंडी, रवि मुंडा, राजेन्द्र मुंडा,गीता बालमुचू, सुखमनी हेमरोम, अवधेश सिंह चेरो, भूषण पाठ पिंगुवा, रोशनी खलखो, जगन्नाथ मुंडा, सलखु सोरेन, नकुल तिर्की, सुनील फकीरा कच्छप, प्रिया करमाली, राम सिंह मुंडा, काजू सांडिल्य,अर्जुन मुंडा सहित कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *