21 फरवरी 2025,शुक्रवार का राशिफल एवं पंचांग
मेष राशि :आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
वृषभ राशि :* आज का दिन वृषभ राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय है।
मिथुन राशि :* आज मिथुन राशि वालों का दिन है, धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
कर्क राशि :* आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ में शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
सिंह राशि :* आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। किसी काम में आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पड़ सकता है।
कन्या राशि :* आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बुद्धि से आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।
तुला राशि :* आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको औरों के साथ-साथ अपनी बात भी उनके सामने रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की बुरी कोशिश करनी होगी।
वृश्चिक राशि :* आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी अजनबी से आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और आपको किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।
धनु राशि :* आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरें। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको भाई बहनों से पूछकर किसी निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि :* आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक विषयों से आप अपनी जगह बनाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी यदि छुटपुट योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो उन्हें कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है।
कुम्भ राशि :* आज के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें, तभी आपके जूनियर्स समय से किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आप किसी निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।
मीन राशि :* आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और अपनी आय- व्यय का एक लेखा जोखा बनाकर चलेंगे, तो आप कुछ धन बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी परिजन को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 21 फरवरी 2025
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अष्टमी सुबह 11:57 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – अनुराधा शाम 03:54 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
🌤️ योग – व्याघात सुबह 11:59 तक तत्पश्चात हर्षण
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:26 से दोपहर 12:52 तक
🌤️ सूर्योदय 06:16
🌤️ सूर्यास्त – 05:38
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
👉🏻 महाशिवरात्रि पर यह वस्तु चढाने से उत्तम संतान की प्राप्ति होती है⤵️
🌷 महाशिवरात्रि 🌷
🙏🏻 भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि (26 फरवरी, बुधवार) पर शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं।
कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
👉🏻 महाशिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
👨👩👧👦 1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
😇 2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
👉🏻 महाशिवरात्रि पर इस तरह का अभिषेक जरूर करे⤵️
😃 3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
🙏🏻 4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
😩 5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
🚶🏻 6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-
🌷 1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
🌷 2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।
🌷 3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
🌷 4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
🌷 5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
🌷 6. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
🌷 7. कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
🌷 8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
🌷 9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
🌷 10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।
🌷 11. दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।
💰 आमदनी बढ़ाने के लिए
महाशिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और उसकी पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें-
ऐं ह्रीं श्रीं ऊं नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं
प्रत्येक मंत्र के साथ बिल्वपत्र पारद शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिल्वपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। अंतिम 108 वां बिल्वपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद निकाल लें तथा उसे अपने पूजन स्थान पर रखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति की आमदनी में इजाफा होता है।
👪 संतान प्राप्ति के लिए उपाय
महाशिवरात्रि की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। अब प्रत्येक शिवलिंग का शिव महिम्न स्त्रोत से जलाभिषेक करें। इस प्रकार 11 बार जलाभिषेक करें। उस जल का कुछ भाग प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
यह प्रयोग लगातार 21 दिन तक करें। गर्भ की रक्षा के लिए और संतान प्राप्ति के लिए गर्भ गौरी रुद्राक्ष भी धारण करें। इसे किसी शुभ दिन शुभ मुहूर्त देखकर धारण करें।
😩 बीमारी ठीक करने के लिए उपाय
महाशिवरात्रि पर पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जप करते रहें
🌞 *~ पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

