झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया

खूंटी-अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड की 30 वां वर्षगांठ के अवसर पर गवर्नमेंट बालिका विद्यालय के आडिटोरियम डाक बंगला रोड खूंटी में 23 फरवरी को आयोजित झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विगत 15-20 वर्षों तक कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, सामाजिक, पत्रकारिता के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले को चयनित कर झारखंड के प्रतिष्ठित सम्मान बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान के अलावा झारखंड सेवा सम्मान, झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड दिया जाएगा। चित्रकला, डांस, सिंगिंग प्रतियोगिता भी होगी। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। बिमोचन के अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन कुमार घोष, महासचिव मार्शल बारला, चयन समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष भगत, महावीर साहू, जितेन्द्र पांडे, प्रशांत कुमार, किशोर ठाकुर, विश्व नाथ गौंझू, तुलसी प्रजापति, संजय नाग मुंडा, नंदिनी चौहान, डा0 धर्मेंद्र नाथ तिवारी, आशिष कुमार, मदन गोस्वामी, बिरसा लोहरा, जयराम महतो, गणेश लोहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *