04अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग । आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)आज आपको के प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll🌞*
🌤️ दिनांक – 04 अक्टूबर 2024
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – अश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वितीया 05 अक्टूबर प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – चित्रा शाम 06:38 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – वैधृति 05 अक्टूबर प्रातः 05:22 तक तत्पश्चात विष्कंभ
🌤️ राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:27 तक
🌤️ सूर्योदय -05:41
🌤️ सूर्यास्त- 06:02
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – पूज्य बापूजी का आत्मसाक्षात्कार दिवस,चंद्र-दर्शन (शाम 06:11 से 06:56 तक)
💥 विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

👉🏻 नवरात्रि मे लक्ष्मीजी की ऐसी तस्वीर घर मे लाने से और इस मंत्र का जप करने से समृद्धि की वृद्धि होगी⤵️

🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 अश्विन मास के नवरात्रि का आरंभ 03 अक्टूबर, बुधवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-
🙏🏻 नवरात्रि की द्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन माता दुर्गा को शक्कर का भोग लगाएं ।इससे उम्र लंबी होती है ।
👉🏻 शेष कल…………

🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 अश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 03 अक्टूबर, बुधवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-
🌷 तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी
🙏🏻 नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
🙏🏻 मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।
👉🏻 शेष कल………..

🌷 नवरात्रि में त्रिदेवी आराधना 🌷
🙏🏻 नवरात्रि में 9 तिथियों को 3-3-3 तिथि में बांटा गया है। प्रथम 3 तिथि माँ दुर्गा की पूजा (तमस को जीतने की आराधना), बीच की तीन तिथि माँ लक्ष्मी की पूजा (रजस को जीतने की आराधना) तथा अंतिम तीन तिथि माँ सरस्वती की पूजा (सत्व को जीतने की आराधना) विशेष रूप से की जाती है।
🙏🏻 दुर्गा की पूजा करके प्रथम तीन दिनों में मनुष्य अपने अंदर उपस्थित दैत्य, अपने विघ्न, रोग, पाप तथा शत्रु का नाश कर डालता है। उसके बाद अगले तीन दिन सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। अंत में आध्यात्मिक ज्ञान के उद्देश्य से कला तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना करता है ।
👉🏻 अब मैं तीनों शक्तियों की आराधना के मूल मंत्रों का वर्णन करता हूँ। नवरात्र में इनका यथासंभव जप करना चाहिए।
🙏🏻 १. दुर्गाजी का उत्तमोत्तम नवार्ण मंत्र महामंत्र है। इसको मंत्रराज कहा गया है। नवार्ण मंत्र की साधना धन-धान्य, सुख-समृद्धि आदि सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।
🌷 “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
🙏🏻 २. लक्ष्मी जी का मूल मंत्र जिसके द्वारा कुबेर ने परमऐश्वर्य प्राप्त किया था ।
🌷 “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा”
🙏🏻 ३. सरस्वती जी का वैदिक अष्टाक्षर मूल मंत्र जिसे भगवान शिव ने कणादमुनि तथा गौतम को, श्रीनारायण ने वाल्मीकि को, ब्रह्मा जी ने भृगु को, भृगुमुनि ने शुक्राचार्य को, कश्यप ने बृहस्पति को दिया था जिसको सिद्ध करने से मनुष्य बृहस्पति के समान हो जाता है ।
🌷 “श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *