पीएम मोदी की कुदृष्टि भारत के संविधान और आदिवासियों की पहचान पर :सप्तगिरि

रांची:झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को सिमडेगा जिला में आहूत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखण्ड के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का(सांसद) और डॉ श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिमडेगा जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा किया गया। संवाद कार्यक्रम के पूर्व तेलंगा खड़िया, की मुर्ति पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखण्ड सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का (सांसद) ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुदृष्टि भारत के संविधान और आदिवासियों की पहचान पर है। आदिवासी की सभ्यता संस्कृति के साथ केन्द्र सरकार छेड़-छाड़ कर रही है। 2014 पहली बार और 2019 में दूसरी बार सŸाा में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उन सभी कानूनों को कमजोर कर संविधान के साथ खेलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि पुरे देश में भय और नफरत का माहौल कायाम कर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है। कांग्रेस पार्टी हमेश आदिवासियों की हितैशी रही है। कांग्रेस का मानना है कि देश में जल-जंगल जमीन का असली मालिक आदिवासी ही है।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते झारखण्ड सह प्रभारी डॉ श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड जंगल और पहाड़ो का राज्य है। और यही इसकी खुबसूरती
है जिससे आपने 17 साल के शासन काल में भारतीय जनता पार्टी ने खत्म करने का काम किया है। किसानो की जमीन छीन पूंजी पतियों को सौंप दिया राज्य की महागठंबन की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर राज्य में विकास को अवरूध करने का काम किया। एक विकासशाील और आदिवासी मुख्यमंत्री को साजीश के तहत 5 माह जेल में रखा फिरभी गठबंधन की मंजबूती के आगे भाजपा बेचौन हुई और साजिश कर पार्टी तोड़ने का काम रही है।

संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संवाद कार्यक्रम सिर्फ कार्यक्रम नहीं है बल्कि प्रखण्ड और पंचायत अध्यक्षों में मजबूती लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय है ताकि आनेवाले विधानसभा चुनावों में हम साजिश और बिघटनकारी ताकतों से टडकर मुकाबला कर सकें क्योंकि भाजपा मुद्दे से भटका कर सांप्रदायिकता का जहर घोलेगी। हमें गांव में जाकर यह बताना है की हमारी महागठबंधन की सरकार राज्य की 48 लाख बेटियों को मंईया योजना के तहत एक-एक हजार रूपया देने का काम किया। ताकि हमारी बेटियां आर्थिक रूप से सबल हो सकें। हमने 200 युनिट बिजली फ्री देने का काम किया ताकि गरिबों का घर जग-मंग रहें।

आज संवाद कार्यंक्रम में सिमडेगा जिलाध्यक्ष डेविर्ड तिर्की, सांसद काली चरण मुण्डा विधायक भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, धीरज प्रसाद साहु, रमा खलखो, सतीश पॉल मुजनी, संजय लाल पासवान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, विनय सिन्हा दीपू, ,सुरेश बैठा, बेलस तिर्की, शकील अहमद, लाल किशोर शाहदेव, आकाश सिंह, तनवीर खान, शिशिर मिंज, मनोज जायसवाल, सहित जिला ,प्रखंड, पंचायत के कार्यकर्ता ,सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *