निर्मल महतो की शादात दिवस पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

खूंटी: शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर गुरुवार को डाक बंगला परिसर में जेएमएम जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस मौके पर शाहिद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। उनकी जीवनी, रहन सहन,झारखंड के लोगों के प्रति उनकी सोच त्याग , बलिदान के बारे बताया गया।
जिला अध्यक्ष ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। इस शहादत दिवस में मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खूँटी ज़िलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, उपाध्यक्ष मंगन मंजीत तिड़ू, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष विजय सँगा, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, सदस्य सूर्य मुण्डा, सोमा तिड़ू, अमित पुर्ति, एजाजुल उर्फ़ मुन्नू, अरविन्द मुण्डा, संदीप टुटी, मोहम्मद शमीम, चाल्स पाहन, विष्णु मुण्डा, उदाय मुण्डा, निकील नरसिंह पहान, ईमेल सँगा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *