प्रकृति ,संस्कृति के साथ विकास और विरासत का संदेश है मन की बात कार्यक्रम: बाबूलाल

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम का 112वाँ एपिसोड रविवार को हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रसिद्ध कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना गया। अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के सांसद,विधायकगण,प्रदेश पदाधिकारी,जिला ,मंडल ,बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश कार्यालय में महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,मनोज सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,विकास प्रीतम, विधायक विरांची नारायण,नारायण दास ने कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को सुना।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि मन की बात सुनकर भारत दर्शन का अनुभव होता है।
प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत की प्रकृति,संस्कृति ,विकास और विरासत से देश की जनता को परिचित कराता है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी वर्गों केलिए लाभकारी है।विशेषकर युवाओं को बच्चों को भारत की महान विरासत और प्रगति के नए आयामों से भी परिचित कराता है।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन जन की बात बन गया है।
कहा कि इसमें राष्ट्र भक्ति है,राष्ट्र शक्ति है,परंपरा है,प्रगति है।
कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन जन जन को जोड़ता है।
भारत की एकात्मता का परिचय है मन की बात: कर्मवीर सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों की प्रेरक गाथाएं ,जन प्रयास की चर्चा ,युवा शक्ति,नारी शक्ति का देश के विकास में योगदान,नए नए तकनीक की खोज जैसे विषय प्रमुखता से समाहित होते हैं।
उन्होंने कहा कि अब देश की जनता कार्यक्रम की प्रतीक्षा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *