सरकार को शोभा यात्रा का समय परिवर्तन जल्द करना चाहिए : आशा लाकड़ा

श्री महावीर मंडल रांची महानगर की बैठक चेंबर भवन रांची में संपन्न हुई जिसमें रांची के विभिन्न स्थानों से अखाड़ेधारी सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा, अतिथि स्वरूप रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, मुख्य संरक्षक पवन बजाज , संरक्षक शेखर शरण, संयोजक डॉक्टर दिलीप सोनी, रमेश बाली, बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुणाल अजमानी ने किया। आए हुए अतिथियों का स्वागत महामंत्री मुनचुन राय धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री रविंद्र वर्मा मंच का संचालन उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने किया। बैठक में आशा लाकड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई छूट में कई त्रुटियां हैं सरकार को पूर्ण विचार कर इसको जल्द से जल्द दूर करना चाहिए। महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सरहुल एवं रामनवमी में पूरी सफाई की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी। चेंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि किसी भी अखाड़े धारी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत होगी तो चेंबर उनके साथ है। अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने सभी अखाड़े धारियों के स्वागत करते हुए कहा कि एकजुट होकर मर्यादित एवं संगठित होकर रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। महामंत्री मुनचुन राय ने कहा कि सरकार को दी गई सूट में विचार कर जल्द से जल्द समय परिवर्तित करना चाहिए जिससे तर्थ संगत न्याय हो सके। संयोजक डॉ दिलीप सोनी ने सभी अखाड़ेधारियों को कहा कि समय से हर्षोल्लास के साथ रामनवमी के शोभा यात्रा में सम्मिलित हो।बैठक में मुख्य रूप से त्रिलोचन जी, अनिल जलान, रोहित अग्रवाल, अजय बथवाल ,विकास विजयवर्गीय, रमेश जी, नवजोत अलंग ,सतीश सिन्हा ,रवि प्रकाश टुन्ना, बजरंग वर्मा रोहित पांडे ,राजेश्वर राजन, अमित सिंह कुणाल यादव वरुण तिवारी विशाल साहू विकास कुमार सुमित सिंह गणेश अग्रवाल शंकर दुबे अमित गुप्ता रूपेश कुमार विनय सिंह विनोद वर्मा अविनाश सिंह मोहन कुमार रिंकू गुप्ता सुरेश पांडे प्रदीप अग्रवाल गोपाल सोनी सुमित सिंह संतोष साहू प्रवीण लोहिया दिनेश अग्रवाल त्रिलोचन जी अनिल जालान रोहित अग्रवाल अजय बथवाल विकास विजयवर्गीय नवजोत अलंग सहित रांची महानगर के सभीअखाड़ेधारी एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *