जेएमएम ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

खूंटी झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला खूंटी के जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 17 लोगों ने रक्तदान किया।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। आपके रक्त दान देने से किसी की जिंदगी बचती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को रक्त की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति रक्त के बगैर कई लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए ब्लड जरूर डोनेट करना चाहिए।
रक्त दान करने वाले में शंकर सिंह मुंडा, सूर्य मुंडा, दीपक कुमार राय, डेनियल रिचर्ड खलखो, राजेन नायक, नीतीश हेमरोम, अतुल्य
हेमरोम, मोजिर अंसारी, अविनाश भेंगरा,सुहैल खान, मोहम्मद फहीम अंसारी, तारीक अंसारी, ऋषभ जायसवाल, गुलशन ओड़िआ, जॉनसन सोरों, नंदराम मुंडा, विजय मुंडा ।
इस शिविर में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य मगन मनजीत तिरु, जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य सुशील पहन, केंद्रीय सदस्य हेमंत टोपनो, जिला सचिव क्रीडा मोर्चा प्रकाश नाग मुंडा,नोतरोत पूर्ती ,राजेन नायक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय संगा, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह , मुरहू प्रखंड अध्यक्ष सनीका बोदरा, मुरहू सोशल मीडिया प्रभारी कुंवर सिंह मुंडरी,विष्णु मुंडा, निखिल पहान , मोहम्मद अजाजुल अंसारी ,साबिर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *