कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया

रांची :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें देश का मजबूत भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं के लिए रोल मॉडल और पथ प्रदर्शक हैं ।राहुल गांधी देश की आम जनता की आवाज बन चुके हैं,उन्होंने भारत की समस्याओं को समझने के लिए भारत की यात्रा की तब जाकर जनता के मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए सर्वकालिक खाकर तैयार किया। राहुल गांधी ने देश की जिन बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष किया उसे जनता को समझाने में सफल रहे।उन्होंने ना सिर्फ दलित, आदिवासी,किसान,महिला,छात्र, युवा सामान्य वर्ग के लिए आवाज उठाया बल्कि युवा उद्यमी और स्वरोजगार करने वालों की भूमिका देश के सर्वांगीण विकास में कैसे हो सकता है यह भी जनता के सामने रखा।वक्ताओं ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचा को बचाए रखना और सामाजिक समरसता को बचाए रखने के लिए राहुल गांधी जैसै सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सोनाल शांति,निरंजन पासवान,जगदीश साहू,ऋषिकेश सिंह,फिरोज रिजवी मुन्ना,अख्तर अली,नेली नाथन,अजय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *