नारीशक्ति का भरपूर समर्थन भाजपा को मिलने जा रहा है : अर्जुन मुंडा

खूंटी : खूंटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को खूंटी के कर्रा प्रखंड स्थित ग्राम लापा और उड़ीकेल में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद के दोनों सदनों में पास कराकर आधी आबादी को हक़ देने का काम किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति का भरपूर समर्थन भाजपा को मिलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *