TRENDING NOW

अल्बर्ट एक्का चौक में श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन 6 व 7 सितंबर को

पुरुष गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 25 व महिलाओं के लिए 15 फीट होगी
रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 6 व 7 सितंबर को राजधानी के ह्दयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन होगा. सांसद सह महोत्सव समिति के संरक्षक संजय सेठ, अजय मारू एवं मुकेश काबरा ने सामूहिक रूप से बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से हो रहा है और रांचीवासी इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं.
सांसद संजय सेठ ने बताया की इस बार, दही हांडी प्रतियोगिता का नाम अमृत दही हांडी प्रतियोगिता रखी गई हैं. 6 सितंबर को बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चे राधा कृष्ण बनकर शामिल होंगे.यह प्रतियोगिता दिन के 3 बजे से होगी. जबकि 7 सितंबर को शाम 5 बजे से भजन संध्या एवं दही हांडी प्रतियोगिता होगी. इस बार दही हांडी प्रतियोगिता में , पुरुष गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 25 फीट रखी गई है जिसे 5 मिनट के अंदर फोड़ना होगा. सबसे कम समय में हांडी फोड़ने वाले विजेता होंगे उसी तरह महिला गोविंदाओं के लिए दही हांडी की ऊंचाई 15 फीट रखी गई है. महिलाओं को 3 मिनट के अंदर दही हांडी छोड़ना होगा. प्रतियोगिता में 18 साल से ऊपर के प्रतिभागी ही शामिल हो पाएंगे.कोई प्रतिभागी नशा करके, प्रतियोगिता में आता है तो उसकी पूरी टीम को बाहर कर दिया जाएगा. प्रतियोगिता के लिए फॉर्म 2 दिनों के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे 30 अगस्त तक फॉर्म जमा कर देना होगा. महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए रांची के सड़कों पर भगवान श्री कृष्ण के कट आउट लगाए जाएंगे. संजय सेठ ने बताया कि यह मिलेट वर्ष है इसलिए महोत्सव के दौरान भगवान श्री कृष्ण को मोटे अनाज का भोग लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *