मौसम ने बदली रुक नहीं हुई बारिश किसान की नजरें आसमान की ओर

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सभी क्षेत्रों में किसान की निगाहें मौसम पर टिकी है। सुबह से लेकर शाम तक कभी धूप तो कभी छांव को देखकर किसान हो रहे परेशान। वही आज देखा गया कि दिन भर बादल के घटा छाए रहे मौसम बदला बदला लगा लेकिन फिर भी नहीं हुई बारिश। किसानों की आस हुई निराश। खेत खलिहान में किसानों ने अपनी जमा पूंजी से धान की फसल को लेकर खेतों में रात दिन लगे रहे। किस समय पर बारिश होगी बारिश की आस में किसान इंतजार करते रहे लेकिन आशा निराशा में बदलती जा रही है। देखा जाए आगे क्या होता है
सरकार किसानों के प्रति कितना सजग होती है। बस अब सरकार की आस पर किसान टिके हुए हैं। आसमान के बादल से किसानों का भरोसा टूटता नजर आ रहा है। खेत सूखते जा रहे हैं जैसे-जैसे खेत सुख रहे हैं वैसे वैसे किसानों की आस टूटती जा रही है, जैसे मानो बारिश ना होने का भरोसा उठता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *