दूसरे रविवार को आम्रेश्वर घाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

खूंटी: पवित्र श्रावण माह के दूसरे रविवार को जलाभिषेक के लिए आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पडा। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों की अलग-अलग लंबी लाइन देखी गई जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।


शिवभक्तों ने मुख्य मंदिर में  विधि- विधान  के साथ  भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की मन्नत मांगी।
आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के सौजन्य  के अनुसार रविवार को लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक किया।
आम्रेश्वर घाम में जलाभिषेक हेतु  खूंटी, रांची सहित अन्य जिलों से  श्रद्धालु आम्रेश्वर धाम  पहुंचे।।श्रद्धालुओं में महिलाओं की  संख्या ज्यादा देखी गयी।
शिवभक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इस हेतु आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के दर्जनों वोलेंटियर्स सक्रिय हैं।
आम्रेश्वर घाम में शीघ्र दर्शन की व्यवस्था के तहत सावन महीने में पहली बार  लगभग 30 श्रद्धाआलुओं ने भोलेनाथ  के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। भोले शंकर का शीघ्र दर्शन के अभिलाषी प्रत्येक  श्रद्धालु को आम्रेश्वर धाम के प्रबंध समिति के समक्ष 250 रुपये  सहयोग राशि जमा करनी होती है।
रविवार की देर संध्या में  आम्रेश्वर धाम में भोले नाथ का वैदिक पूजन पद्धति के तहत 16 विधियों से श्रृंगार पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चरणामृत एवं दूध अभिषेक के पश्चात् श्रृंगार किया जाएगा। आरती कार्यक्रम  का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त शशिरंजन के निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनई नदी से लेकर धाम परिसर व इसके आसपास विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पर्याप्त लाईट की व्यवस्था गई है। शाम होते ही धाम परिसर रंग-बिरंगी विद्युत बल्बों  की सजावट  से जगमग हो उठता है। श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा  आम्रेश्वर घाम परिसर में  तमाम आवश्यक  व्यवस्थाएं हैं।  दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।  मेले में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सीसी टीवी कैमरे लगाये है। आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के वोलेंटियर्स हमेशा सक्रिय हैं।
चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने के निमित अंगराबाड़ी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर  पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा के साथ क्रियाशील  है।  साथ ही तोरपा रेफर अस्पताल द्वारा  धाम परिसर में  चिकित्सा शिविर लगाया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया- पाया केंद्र स्थापित  है। नगर पंचायत,खूंटी  के सौजन्य से घाम परिसर की साफ-सफाई  पर विशेष  ध्यान  दिया जा रहा है।
आम्रेश्वर धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्नागार, शौचालय आदि  की समुचित व्यवस्था की गयी  है।
इस वर्ष दो महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले को लेकर आम्रेश्वर धाम परिसर में प्रसाद, फूल-माला सहित अन्य दुकानें सज रही हैं। मेले में खूंटी, रांची सहित अन्य जिलों  के अलावा  दूसरे राज्य से भी दुकानदार पहुंचते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *