पिठौरिया हत्याकांड का रांची पुलिस ने आठ घंटे में किया खुलासा,कांड में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार  

रांची : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुए लुम्बा उरांव हत्याकांड का महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की परतें खोल दी हैं। शुक्रवार को डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि पिछले 8 वर्षों से दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे। लुम्बा उरांव इसका लगातार विरोध करता था। कई बार मृतक और इरफान के बीच झगड़ा भी हुआ। करीब डेढ़ साल से गीता देवी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी और पति पर नजर रखने के लिए उसने घर में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा रखा था।

19 अगस्त को गीता देवी ने देवर के मोबाइल से मृतक को फोन कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट के पास बुलाया।20 अगस्त को लुम्बा उरांव वहां पहुंचा, जहां से इरफान उसे अपने साथ ले गया।रास्ते में उसे शराब पिलाई गई और अमूल कुल पेय पदार्थ में नींद की गोलियां व नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया।नशे की हालत में उसे मारुति ओमनी कार (JH01DA-4186) में बैठाया गया और वहीं गला दबाकर हत्या कर दी गई।शव को बाद में मौवनाजारा-सिमलबेड़ा मार्ग पर फेंक दिया गया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित विशेष छापामारी दल ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।हत्या में प्रयुक्त मारुति ओमनी कार और एक मोटरसाइकिल (JH01CR-2403) को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज,मामले में उनके अतीत और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *