शर्मनाकः छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, अब थाना में पहुंचा मामला
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। वहां एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अब मानगो थाना में मो जीशान के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच पुलिस ने कराई है। अदालत में उसका बयान पुलिस दर्ज कराएगी। बच्ची के परिजनों ने बताया कि मो जीशान घर पर आता जाता था। एक दिन उसे अपने घर बहला फुसलाकर ले गया। वहा उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर जिशान ने उसे धमकी दी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)