गोवर्धन पूजा पर वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने गायों की पूजा की

रांची: झारखंड सरकार के वित्त सह खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अपने आवास पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे के साथ गोवर्धन पूजा के मौके पर गोधन अर्थात गायों की पूजा की,उन्हें तिलक लगाया एवं भोग खिलाया।
इस मौके पर डा.रामेश्वर उरांव ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी और लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की, डॉ रामेश्वर  ने कहा इस पर्व का भारतीय लोक जीवन में बहुत ही महत्व है, इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध भी दिखाई देता है।एवं गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने बधाई देते हुए कहा यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य लाये।इस पूजा में गोबर से बने हुए पर्वत की विधि पूर्वक पूजा करने और भगवान कृष्ण को भोग लगाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *