रेन्बो स्कूल में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

बरही (हजारीबाग) प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही में शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को भगत सिंह की जीवनी के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उपस्थित सभी शिक्षको तथा बच्चो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह पर विचारो एवं जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में देश भक्ति, वीरता व बलिदान के प्रतीक भगत सिंह जी की जयंती को मनाकर गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उनके सपनों को साकार करते हुए देश प्रेम रूपी ज्वाला को हमेशा अपने दिल में जगाए रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि जिस तरह से भारत माँ के इस वीर सपूत भगत सिंह ने देश के लिए अपनी जान देकर देश को अंग्रेजों के चंगुल से आज़ाद कराया, उसी जज्बे से हमें अपने देश की एकता अखंडता बनाये रखने की आवश्यकता है। मौके पर शिक्षको में पंचम पांडेय, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा दुबे, सुधा कुमारी, स्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रिफ्फत प्रवीण, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *