सरकार जनता के लिए चला रही है कई योजनाएं, कागजों पर नही धरातल पर योजना उतारे पदाधिकारी : सुधीर मंगलेश

दुलमी प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड बिससुत्री की बैठक की गई। बैठक बिससुत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश की अध्यक्षता में की गई। जिसमें बिससुत्री कमेटी के पदाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि पहुँचे। बैठक का संचालन दुलमी बीडीओ पंकज कुमार ने किया। इस दौरान सभी विभाग प्रतिनिधि ने एक-एक कर प्रखंड में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी बिससुत्री कमेटी को दी। साथ ही कमेटी द्वारा दिए गए सुझाव को धरातल पर उतरने की बात कही। मौके पर बिससुत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहां की सरकार द्वारा जनता के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। परंतु कई विभाग की ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि योजना सिर्फ कागजों में ही चलाया का रहा है और जरूरतमंदों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। अगर इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो इसपर जल्द सुधार किया जाए। जांच के दौरान अगर एसा कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो इसपर संबंधित पदाधिकारी पर कार्यवाई की जाएगी। सुधीर ने सभी विभाग पदाधिकारियों पंचायत व ग्राम स्तर पर कैम्प लगाकर योजनाओं की जानकारी देने और जरुरतमंदों को लाभ देने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मन्टु करमाली, सीडीपीओ पुनम कुमारी, एमो चन्द्रशेखर कुमार, 20 सूत्री सदस्य दिलीप शर्मा, अल्ताफ़ अंसारी, सतबिलास करमाली, प्रमान्द सिंह, प्रेमप्रकाश भगत, प्रकाश करमाली, मदन नायक सहित खाद आपूर्ति, पशुपालन,शिक्षा, पेयजल, अंचल, आत्मा, विद्युत, एवं मनरेगा विभाग से प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *