बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ट्रौपदी मुर्मू ने बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने जाहेरथान देशावली में पूजा की, घर में बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

रांचीः बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अपने घर माहूलडीहा से निकल कर संताली आदिवासी के पूजा स्थल जाहेरथान देशावली में पूजा की। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनसे मिलने वालों तांता लगा रहा। उन्होंने सभी के साथ शालिनता से मुलाकात की, उनका अभिभावन भी स्वीकार किया।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू से कहा कि भाजपा ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा की और नंदी महाराज के कान में अपनी मन्नत कही। रायरंगपुर स्थित अपने आवास पर लोगों से बातचीत में कहा कि सबका सहयोग मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है।

बताते चलें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद बीजू जनता दल के प्रवक्ता लेनिन महांती ने राजग को समर्थन के संकेत दिए।

कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदैव महिलाओं के विकास एवं महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *