बान्दु सोहराई जतरा में शामिल हुए सांसद कालीचरण मुंडा
खूंटी: कर्रा प्रखंड के बान्दु (काच्चाबारी) में आयोजित पारंपरिक सोहराई जतरा में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर मेला समिति एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सांसद का भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सोहराई जतरा हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती है। उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की अपील की।
सांसद ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मेला समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन कर्रा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, नईउद्दीन खान, विल्सन तोपनो सहित मेला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




