11 नवंबर बुधवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।उपाय :- सूर्योदय के समय प्राणायाम करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।
*
उपाय :- चाँदी का सिक्का डालकर गंगाजल घर मे रखने से आर्थिक उन्नति होगी।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
*
उपाय :- स्टील या लोहे के बनी कोई भी वस्तु अपने प्रेमी/प्रेमिका को भेंट करने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।
*
_उपाय :- 09 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराने से स्वास्थ्य अच्छा
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 11 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – कार्तिक
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वितीया शाम 03:53 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – अनुराधा सुबह 11:38 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
🌤️ योग – अतिगण्ड 12 नवम्बर रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात सुकर्मा
🌤️
राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक*
🌤️ सूर्योदय – 05:47
🌤️ सूर्यास्त – 05:27
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – भाईदूज,यम द्वितीया,चंद्र-दर्शन (शाम 05:44 से शाम 06:59 तक )
विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌷 बच्चो को कफ हो तो 🌷
👩‍👧‍👦 बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है….साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं …बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें …वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |
🌷 वास्तु शास्त्र 🌷
🏡 घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।
🌷 करेला कैसे खाये 🌷
➡ हमारे शरीर में छ: रस चाहिए – मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |
~ पंचांग ~

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *